फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास मार्ग के विरोध में धरने पर डटे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत प्रस्तावित हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग के विरोध में जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति से जुड़े लोगों का तहसील परिसर में क्रमिक धरना-प्रदर्शन 58वें दिन भी जारी रहा। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने ऐलान किया है कि जब तक केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित बाईपास मार्ग के प्रस्ताव को निरस्त नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में थैंग गांव के ग्राम प्रधान महावीर पंवार, लालमणि सेमवाल, दिनेश पोखरियाल, मीना डिमरी, मालती मावड़ी, ममता, भगवती नंबूरी और कमल रतूड़ी ने कहा कि जोशीमठ बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा का मुख्य प्रवेश द्वार है। यहां भव्य गुरुद्वारे के साथ ही चीन सीमा क्षेत्र के लिए भी मुख्य मार्ग निर्मित है। सरकार को हेलंग से मौजूदा सड़क का ही सुधारीकरण और चौड़ीकरण कार्य कर हाईवे का निर्माण जोशीमठ से करना चाहिए, जिससे यहां का पर्यटन व्यवसाय प्रभावित न हो सके। कहा गया कि जब तक हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का प्रस्ताव निरस्त नहीं हो जाता आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर मुकेश कुमार, विक्रम भुजवाण, नगर पालिका सभासद अमित सती, गौरव नंबूरी, नितेश चौहान, संतोष पंवार, माधव डिमरी, शिवम डिमरी और कुलदीप कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें