फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ग्रामीणों ने श्रमदान कर जोड़ी पेयजल लाइन, बहाल हुई आपूर्ति

Thu, 07 Aug 2025 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बारिश के कारण बह गई थी करीब 400 मीटर लाइन, लोग स्रोतों से ढो रहे थे पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। बारिश के कारण नंदकेशरी पेयजल योजना करीब चार सौ मीटर तक बह गई थी। तब से ग्रामीण स्रोतों से पानी भर रहे थे। बृहस्पतिवार को ग्रामीण एकजुट हुए और श्रमदान कर पेयजल लाइन को जोड़ दिया। अभी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्लास्टिक के पाइपों को जोड़कर पानी की आपूर्ति बहाल की गई है। ग्रामीणों ने विभाग से पेयजल स्रोत से गांव तक अस्थायी पेयजल लाइन बिछाने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक के धरातल्ला में मंगलवार रात को हुई बारिश से नंदकेशरी पेयजल योजना करीब चार सौ मीटर तक बह गई और गांव में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब 600 लोग प्रभावित हो गए। कोठी की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने बताया कि नंदकेशरी, तलसारी कोठी गांव के लिए पेयजल की आपूर्ति धरातल्ला गदेरे के पास से की जाती है लेकिन गदेरे के पास भूस्खलन होने से पाइपलाइन बह गई। कहा कि विभाग की ओर से यहां अस्थायी पेयजल लाइन बिछाई जाती है जो हर बरसात में बह जाती है। बृहस्पतिवार को महाबीर सिंह, भुवन चंद्र, बलवंत सिंह, अमूल सिंह, गोविंद सिंह, मन्नू जुयाल, गोलू जुयाल, जगदीश चंद्र, दयाल सिंह, प्रकाश चंद्र आदि ने श्रमदान कर पेयजल लाइन को जोड़कर पानी की आपूर्ति बहाल कराई। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि शीघ्र अवर अभियंता को मौके पर भेजकर मौके का निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें