थराली। ब्लॉक के सेरा विजयपुर के अस्सों तोक में ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा के कारण यहां बहुत नुकसान हुआ था। आपदा में धंस गया था जिससे कई मकानों में दरारें आ गई थीं लेकिन आपदा के 13 वर्ष बाद भी यहां पर बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं हो पाए हैं। रमेश जोशी, जयदत्त, गोपाल दत्त, केशवानंद, हरिदत्त आदि ने कहा कि बरसात के मौसम में डर बना रहता है। वहीं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसे मंजूरी मिलने के बाद ही बाढ़ सुरक्षा कार्य हो सकेंगे। संवाद