कर्णप्रयाग। चमोली जनपद में यात्रा पर आने वाले इलेक्ट्रिक वाहन जीएमवीएन में स्थित चार्जिंग प्वाइंट पर वाहन चार्ज कर सकते हैं। गौचर से बदरीनाथ तक जीएमवीएन के 11 चार्जिंग प्वाइंट हैं। हर चार्जिंग प्वाइंट पर दो गाड़ी और एक स्कूटर चार्ज किए जा सकते हैं।
प्रदेश में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। जनपद में 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे। ऐसे में भारी संख्या में वाहनों का धाम में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। यात्रा के दौरान लोग इलेक्ट्रिक वाहन से भी यहां पहुंचते हैं। ऐसे में जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम लि) ने अपने विश्राम गृहों में चार्जिंग प्वाइंट भी लगाए हैं। जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक विश्वनाथ बेंजवाल ने बताया कि यात्रा से पूर्व सभी चार्जिंग प्वाइंटों की जांच की गई है। सभी चालू स्थिति में हैं। ऐसे में यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। संवाद