थराली। विकासखंड के तलवाड़ी खालसा, जटेरा और बैनोली के ग्रामीणों ने गांवों के लिए स्वीकृत सड़क के निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2021 में बैनोली से नासिर बाजार होते हुए थराली तक तीन किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी लेकिन अब तक सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में ग्रामीण और स्कूली बच्चे तीन किमी ऊबड़ खाबड़ पैदल रास्तों से आवागमन करने के लिए मजबूर हैं। तलवाड़ी के प्रधान राहुल टम्टा, कुंदन राम, प्रताप सिंह, सावित्री देवी, हरपाल सिंह, दीवान राम, बल्लू राम, इंद्र सिंह आदि ने जल्द सड़क निर्माण की मांग की। वहीं इस संबंध में लोनिवि के ईई रमेश चंद्र ने बताया कि सड़क की विधिवत स्वीकृति के लिए फाइल शासन के पास लंबित है। संवाद