फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ग्रामीणों ने डीडीआरएफ की मदद से छह घंटे में बनाई अस्थायी पुलिया

Wed, 31 Jul 2024 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
थराली। डीडीआरएफ के सहयोग से सूना और थराली के ग्रामीणों ने प्राणमति नदी पर फिर बनाया वैक​ल्पिक प
विज्ञापन
थराली। प्राणमति नदी के उफान पर आने से यहां बनी लकड़ी की पुलिया 11 दिन पहले बह गई थी और 5 गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया था। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अबरार अहमद से यहां पुलिया निर्माण के लिए डीडीआरएफ का सहयोग मांगा था। बुधवार को सूना एवं थराली के ग्रामीणों ने डीडीआरएफ के सहयोग से 6 घंटे में प्राणमति नदी पर लकड़ी की अस्थायी पुलिया बना दी। पुलिया पुल बनाने के लिए युमंद, ममंद, ग्रामी समिति सूना और थराली के लोग सुबह 6 बजे जुट गए और डीडीआरएफ की टीम के उपकरणों की सहायता से नदी में गिरे पेड़ लाए और काटकर पुलिया बनाई। थराली महिला मंगल दल के सदस्यों ने सौ से अधिक ग्रामीणों और डीडीआरएफ की टीम के लिए चाय, नाश्ते और भोजन का प्रबंध कार्य स्थल पर ही किया। पुल निर्माण में सहयोग करने वालों में कुंवर सिंह, नरेश देवराड़ी, विनोद पंत, राकेश देवराड़ी, कैलाश जोशी, कमलेश पंत, गिरीश जोशी, नीरज, खीमानंद आदि ग्रामीण शामिल थे। डीडीआरएफ की टीम से रविंद्र, हरेंद्र, प्रमोद जोशी, सुरेश, प्रदीप,इशरार आदि ने सहयोग किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें