फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: प्रभावित ग्रामीणों ने हाईवे पर विधायक का पुतला रखकर किया प्रदर्शन

Wed, 31 Jul 2024 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
फोटो। नारायणबगड़ पंती में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्त्रोत
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नारायणबगड़। आपदा प्रभावित पंती गांव की सुध न लेने और गदेरे का बहाव गांव की ओर होने से गुस्साए ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी विधायक भूपालराम टम्टा और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्षेत्र में विधायक और किसी जिम्मेदार अधिकारी के पंंती गांव न पहुंचने पर प्रभावित ग्रामीणों ने हाईवे पर विधायक का पुतला रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव की सुध लेने, पंती गदेरे की सफाई करने, पंती-हंसकोट मार्ग खोलने और सड़क निर्माण में बरती गई अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। मौके पर पहुंचे ब्रिडकुल के इकाई प्रभारी नरेश कुमार और नायब तहसीलदार डीएस नेगी ने पंती गदेरे से मलबा हटाने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी, एनटी डीएस नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप बुटोला, मनमोहन नेगी, बृजमोहन नेगी, दिनेश काण्डपाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनजीत कठैत और प्रधान हेमा बुटोला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें