फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एक घंटे जाम किया हाईवे

Fri, 23 Sep 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
नंदप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर जाम करने के दौरान ग्रामीणों को समझाते एसडीएम अनिल चन्याल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दो सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को कांडई क्षेत्र के ग्रामीणों ने बदरीनाथ हाईवे पर प्रदर्शन कर करीब एक घंटे तक हाईवे जाम किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ग्रामीणों से कई बार हाईवे खोलने और वार्ता के लिए कहते रहे। देर बाद ग्रामीणों ने दोनों मांगों पर लिखित आश्वासन मांग जाम खोला।
विज्ञापन


थिरपाक-कांडई सड़क के डामरीकरण व सुधारीकरण और जीआईसी कांडई के मुख्य भवन के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सुबह ग्यारह बजे कांडई क्षेत्र के ग्राम पंचायत कांडई, माणखी, चरी, चोपड़ाकोट, खुनाणा, लामसोड़ा, पगना, मटई और बैरासकुंड के ग्रामीण कांडई पुल से जुलूस-प्रदर्शन कर बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में पहुंचे।

यहां मोटर पुल पर ग्रामीणों ने जाम लगाया। हाईवे जाम होने के करीब आधा घंटे बाद मौके पर एसडीएम पहुंचे। ग्रामीणों के नहीं मानने पर थिरपाक-कांडई सड़क पर डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य कर रहे ठेकेदार को मौके पर बुलाया गया। ठेकेदार ने एसडीएम के सम्मुख ग्रामीणों को पांच माह के भीतर सड़क पर डामर बिछाने और सुधारीकरण कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया। जबकि एसडीएम ने कहा कि जीआईसी कांडई के भवन के निर्माण का कार्य शासन स्तर पर लंबित है।
विज्ञापन


शासन से शीघ्र वित्तीय स्वीकृति की मांग की जाएगी। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे हाईवे को खोल दिया गया। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह कठैत, जिला पंचायत सदस्य माहेश्वरी कन्याल, गुड्डू लाल, प्रधान राकेश सती, अशोक सती, हरि दत्त सती, दलवीर कठैत, प्रकाश सती, अनसूया सती, नरेश, सुशीला देवी, पुष्पा, लक्ष्मण नेगी, राधा बल्लभ कन्याल, दिलवर सिंह, राकेश रावत, राधा मैंदुली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें