पौराणिक टटेश्वर महादेव मंदिर की सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग के कछुआ गति से किए जा रहे कार्यों पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। ब्लॉक के ग्राम पंचायत डिम्मर के पूर्व प्रधान शैलेंद्र प्रसाद डिमरी, सावित्री देवी, मंदिर के महंत योगेशानंद महाराज आदि ने बताया कि पौराणिक टटेश्वर महादेव मंदिर की सुरक्षा के लिए शासन से टटासू गदेरे पर चैकडेम और सुरक्षा दीवारों के निर्माण के लिए दो माह पूर्व लगभग 9 लाख 91 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली थी। और निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को दी थी।
लेकिन निर्माण कार्य पूरा न होने से मंदिर की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। चेताया कि निर्माण कार्यों को पूर्ण नहीं किया गया तो विभागीय अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। सिंचाई विभाग के एई जेपी थपलियाल ने बताया कि उन्होंने कार्य कर रहे ठेकेदार को नोटिस दे दिया गया है। संबधित द्वारा शीघ्र कार्य शुरू नहीं किया तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।