फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालयों में की तालाबंदी

Wed, 16 Sep 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

न्यूनतम मानदेय 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने समेत 20 सूत्री मांगें शामिल
तालाबंदी के कारण ब्लॉक कार्यालय में कामकाज रहा प्रभावित, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। न्यूनतम मानदेय 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने समेत 10 सूत्री मांगों के लिए ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की और प्रदर्शन किया। तालाबंदी के कारण ब्लॉक कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा। प्रदर्शन के बाद ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को विभिन्न गांवों के प्रधान ज्योतिर्मठ पहुंचे और ब्लॉक कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर तालाबंदी कर दी। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानों ने न्यूनतम मानदेय 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने, वीबीजी रामजी योजना में श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन करने, अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 600 रुपये और कुशल श्रमिकों की मजदूरी 800 रुपये करने की मांग उठाई। इसके अलावा राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त की धनराशि ग्राम पंचायतों में जनसंख्या और भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर बढ़ाने आदि की मांग भी की गई। इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष मोहन बजवाल, लंगसी के प्रधान विनोद भंडारी, मीना चौहान, मीरा देवी, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, शशि देवी सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/गैरसैंण। कर्णप्रयाग ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी के दौरान ग्राम प्रधान संगठन चमोली के जिलाध्यक्ष उमेश खंडूड़ी ने मांगों के निराकरण के लिए खंड विकास अधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि जल्द मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनीता डिमरी, राखी चौहान, राकेश सिंह, यशवंत सिंह आदि मौजूद थे। वहीं विकास खंड कार्यालय गैरसैंण में भी तालाबंदी की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान इंदर सिंह रावत, गीता नेगी, गोपाल सिंह, बचुली देवी आदि मौजूद थे।

शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की
ऊखीमठ/जखोली/अगस्त्यमुनि। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिले के जखोली और अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ ब्लाक में प्रधानों ने 10 सूत्री मांगों के लिए तालाबंदी की। साथ ही ब्लॉक कार्यालयों में प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जखोली में ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष अजय पुण्डीर ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में आ रही बाधाओं और प्रधानों के अधिकारों में कटौती से पंचायती राज व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अजय पुंडीर ने कहा कि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अगस्त्यमुनि में जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन विजयपाल सिंह जगवाण की अध्यक्षता में प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय परिसर में सांकेतिक धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष मनोज वैष्णव आदि मौजूद रहे। वहीं ऊखीमठ में प्रधान संगठन के अध्यक्ष त्रिलोक रावत के नेतृत्व में प्रधानों ने सांकेतिक तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें