चमोली। जनपद चमोली ने केंद्र सरकार की इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना में शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। जिले के सभी 524 विद्यालयों में इसके लिए नामांकन हुआ है। यह उपलब्धि टीम चमोली के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत और जिला इंस्पायर अवाॅर्ड प्रभारी गंभीर सिंह असवाल ने इस सफलता पर टीम को बधाई दी। सारस्वत ने कहा कि यह बेहतर समन्वय और प्रतिबद्धता का नतीजा है। सारस्वत ने विश्वास जताया कि जनपद से अपलोड किए गए नवाचारी विचारों का चयन होगा। गंभीर सिंह असवाल ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्ट बनाने के लिए 10 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। बच्चों का चयन प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय स्तर तक होता है। संवादी