ज्योतिर्मठ। 29वां गौरा देवी पर्यावरण व प्रकृति पर्यटन विकास मेला पांच व छह जून को जीआईसी उर्गम में आयोजित किया जाएगा। इसमें सात लोगों को गौरा देवी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
मेला आयोजक लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि कमेटी के पास इस साल 155 नामों की सूची आई जिसमें से सात लोगों का चयन किया गया। इसमें अल्मोड़ा में चीड़ के पत्तों से हस्तशिल्प आधारित कलाकृति बनाने वाली मंजू आर शाह, प्रकृति संरक्षण में योगदान देने वाले चौखुटिया निवासी शंकर सिंह बिष्ट, पौड़ी में महिला संगठनों के साथ मिलकर काम करने वाली सावित्री ममगांई, पत्रकारिता में लंबे समय से काम करने वाले शेखर रावत, आगाज फाउंडेशन के संस्थापक जेपी मैठाणी, देवाल में होम स्टे संचालित करने वाले हीरा सिंह बिष्ट व रुद्रप्रयाग की रंजना रावत शामिल हैं। संस्थागत सम्मान पर्यावरण संरक्षण स्टेप नई दिल्ली को दिया जाएगा। प्रतिभा सम्मान के लिए कार्तिक तिवारी, दिगंबर कुंवर, हर्ष चौहान, रोहित चौहान शामिल हैं। संवाद