फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विहिप और एबीवीपी ने निकाली झांकी

Sun, 06 Apr 2025 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में भगवान श्रीराम की झांकी निकालते विहिप के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/गौचर/थराली/नारायणबगड़। रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने गौचर और कर्णप्रयाग में भगवान श्रीराम की झांकी निकाली। इस दौरान परिषद ने श्रीराम के आदर्शों पर चलने की अपील की। वहीं उमा माहेश्वर आश्रम में महंत ऐश्वर्यनाथ एवं अन्य संतों ने श्रीराम की पूजा की और कन्याओं को भोजन करवाया। कई मंदिरों में सुंदरकांड पाठ भी हुआ। दूसरी आरे उमा देवी मंंदिर, नंदा देवी नौटी सहित कई मंदिरों में लोग दर्शनों के लिए पहुंचे। गौचर में कालिंका देवी भट्टनगर और हवाई पट्टी स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा की। थराली सहित आसपास के सभी क्षेत्रों में रामनवमी का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने कन्या पूजन कर 9 दिन के व्रत का समापन किया। बाजार में शोभायात्रा भी निकाली गई। इसके अलावा नारायणबगड़, ग्वालदम, तलवाड़ी, कुलसारी, लंगासू, नौटी, जाख, आदिबदरी, गैरसैंण, माईथान आदि क्षेत्रों में भी रामनवमी पर्व मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें