पोखरी। जौरासी-तोणजी सड़क का निर्माण पूरा कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।
ग्राम तोणजी के प्रशासक मुकेश नेगी, दिगपाल नेगी, सत्येंद्र नेगी, हुकुम सिंह नेगी, हयात सिंह, सरपंच मातबर सिंह, माहेश्वरी नेगी आदि ने कहा कि वर्ष 2014-15 में स्वीकृत साढ़े नौ किमी लंबी जौरासी-तोणजी सड़क पर प्रथम फेज का कार्य पीएमजीएसवाई ने किया लेकिन आठ किमी कटिंग के बाद काम बंद कर दिया। शासन ने द्वितीय फेज का कार्य एनपीसीसी को सौंपा जिसमें स्कपर, पुश्तों व नालियों का निर्माण, सुरक्षा दीवार आदि का काम किया जाना है लेकिन यह काम अधूरा पड़ा है। इस कारण सड़क पर आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। संवाद