कर्णप्रयाग। उज्जवलपुर-जसपुर-ग्वाड़-बैनोली मोटर मार्ग पर आटागाड़ गदेरा उफान पर आने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। स्थानीय निवासी बीरेंद्र कुमार, बसंत शाह, राजेंद्र, विनोद ने कहा कि आवागमन बंद होने से लोगों को नौटी के रास्ते कर्णप्रयाग आना पड़ रहा है। जिससे उनके पैसे और समय की बरबादी हो रही है। उन्होंने विधायक अनिल नौटियाल से कहा कि इस रोड पर आटागाड़ गदेरे में मोटर पुल स्वीकृत हो चुका है। जनता की समस्याओं को देखते हुए जल्द पुल का निर्माण किया जाना चाहिए। संवाद