फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शहीद स्मृति मेला बेनीताल की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राज्य की राजधानी गैरसैंण बनाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर अपने प्राणों की आहुति देने वाले बाबा माेहन उत्तराखंडी की याद में बेनीताल में इस बार दो दिवसीय मेला आयोजित होगा। नौ और 10 अगस्त को होने वाले शहीद स्मृति मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेला समिति के सचिव बीरेंद्र मिंगवाल ने कहा कि डीएम से मुलाकात कर नौ और 10 अगस्त को होने वाले शहीद स्मृति मेले की सफलता के लिए पुलिस, जल संस्थान, लोनिवि, मद्य निषेध, शिक्षा, विद्युत, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, वन व राजस्व विभाग को व्यवस्थाएं बनाने के लिए निर्देशित करने का आग्रह किसा गया। मेले में स्थानीय रंगकर्मियों एवं कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक टीमों सहित विभिन्न विभागों के स्टाल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें