फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गांवों से कूड़ा एकत्रित करेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वजल की ओर से जिले के सभी नौ विकासखंडों के लिए मिनी हाइड्रोलिक गार्बेज वाहन खरीदे गए हैं। ये वाहन गांवों से कूड़ा एकत्रित करेंगे। शनिवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने वाहनों को ब्लाॅकों के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विकासखंडों के लिए कूड़ा वाहन आवंटित किया गया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैज्ञानिक तरीके से कूड़ा कलेक्शन, सेग्रिगेशन और प्रोसेसिंग किया जा सकेगा। पंचायती राज विभाग की ओर से सभी विकासखंडों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के लिए कांपेक्टर शेड बनाए जा रहे हैं। अभी तक चार विकासखंडों में कांपेक्टर स्थापित किए जा चुके हैं। अन्य जगह पर काम चल रहा है। इन वाहनों से ग्राम पंचायतों में एकत्रित कूड़े को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तक लाया जाएगा। वाहनों का संचालन विकासखंड स्तर पर 15वें वित्त के टाईड फंड से किया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी डा. मेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें