फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क पर पाला जमने से फिसल रहे वाहन

Sun, 03 Dec 2023 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

तीन किमी पैदल चलकर टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन के लिए पहुंच रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाली नीती-गमशाली सड़क पर गमशाली से आगे भारी मात्रा में पाला जमा है जिससे वाहन फिसल रहे हैं। नीती घाटी के टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन करने के लिए जाने वाले लोगों को नीती गांव से तीन किलोमीटर पहले ही वाहनों को खड़ा करना पड़ रहा है। इसके बाद उन्हें पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नीती घाटी के ग्रामीण शीतकालीन प्रवास के लिए निचले क्षेत्रों में लौट चुके हैं। अब यहां पर सिर्फ सेना और आईटीबीपी के वाहन ही आवाजाही कर रहे हैं लेकिन नीती घाटी में टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु घाटी में पहुंच रहे हैं। मगर नीती-गमशाली सड़क पर पाला जमा है जिससे गमशाली से आगे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं को तीन किमी तक पैदल चलना गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय आशीष व उमेश का कहना है कि पाला जमने से नीती घाटी की सड़क खतरनाक बनी है। क्षेत्र में आवाजाही करने में दिक्कतें हो रही हैंश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें