फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मतदान के लिए गांव आ रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Fri, 25 Jul 2025 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर पलटा वाहन, चार लोग घायल
बदरीनाथ में यात्रा सीजन में वहीं रहते हैं पेरी गांव के लोग, लौटते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के लिए गांव आ रहे ग्रामीणों का वाहन छिनका-बिरही के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया गया है। सभी लोग नंदानगर के पेरी गांव के रहने वाले थे।
पंचायत चुनाव में 28 जुलाई को होने वाले मतदान में शामिल होने के लिए
नंदानगर विकासखंड के पेरी गांव के लोग बदरीनाथ में यात्रा सीजन में काम करने के लिए रहते हैं। पंचायत चुनाव में 28 जुलाई को होने वाले मतदान में शामिल होने के लिए 10 लोग बदरीनाथ से पेरी गांव आ रहे थे। पीपलकोटी से चमोली की ओर आते समय बिरही-छिनका के बीच अचानक उनका वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया। लोगों में चीख पुकार मच गई। वाहन में चालक सहित 10 लोग सवार थे। दुर्घटना में पेरी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान बलवंत सिंह (52) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व अन्य लोगों ने घायलों को 108 वाहन से जिला अस्पताल भेजा। सूचना पर एसडीएम आरके पांडेय, सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। डॉ. नीरज पिमोली ने बताया कि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी एक्स-रे व अन्य जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
दुर्घटना में ये हैं घायल -
- भरत सिंह पुत्र स्व. नंदन सिंह, हिम्मत सिंह पुत्र आलम सिंह (42), पुष्कर सिंह पुत्र केदार सिंह (48) और त्रिलोक सिंह पुत्र पुष्कर सिंह (32) सभी निवासी ग्राम पेरी नंदानगर विकासखंड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें