फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौली गंगा में पड़ा वाहन, दंपती का नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन पहले नंदप्रयाग से नीती घाटी के कोषा गांव के लिए निकला दंपती का वाहन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है, लेकिन अभी भी दंपती का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन

जोशीमठ के थानाध्यक्ष जयपाल नेगी ने बताया कि जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा गांव के समीप दंपती की कार धौली गंगा में मिली। परिजनों की तहरीर के अनुसार 22 अगस्त को नंदप्रयाग से केदार सिंह और उनकी पत्नी बेलमती देवी अपनी कार से नीती घाटी के कोषा गांव के लिए निकले थे, लेकिन अभी लापता चल रहे हैं। सोमवार को जब एसडीआरएफ की टीम के साथ सर्च अभियान चलाया गया तो जुम्मा गांव के समीप केदार सिंह की कार धौली गंगा में पड़ी मिली। कार की पहचान उनके परिजनों ने की है। जल्द ही दोनों को ढूंढ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें