फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांह पर काली पट्टी बांधकर पिंडदान करवाएंगे तीर्थपुरोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल में आज से पितृ कार्य के तहत पिंडदान शुरू हो जाएगा। देवस्थानम बोर्ड के विरोध में इस वर्ष तीर्थपुरोहितों ने ब्रह्मकपाल में पिंडदान न करने का निर्णय लिया था, लेकिन श्राद्धपक्ष को देखते हुए तीर्थ पुरोहितों ने मंगलवार से पिंडदान शुरू कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम से 200 मीटर दूरी पर अलकनंदा नदी के किनारे ब्रह्मकपाल तीर्थ हैं। यहां पर हर साल श्रद्धालु पिंडदान और श्राद्ध कराने के लिए आते हैं। ब्रह्मकपाल तीर्थपुरोहित के अध्यक्ष उमानंद सती ने बताया कि आम लोगों की भावनाओं को देखते हुए मंगलवार से ब्रह्मकपाल में पिंडदान किया जाएगा, लेकिन विरोधस्वरूप बांह पर काली पट्टी पर बांधकर कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें