फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। राजस्व क्षेत्र सैकोट के अंतर्गत पोखरी मोटर मार्ग पर सितोड़ा गांव के समीप एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसमें वाहन चालक गंभीर रुप से घायल हो गया, जबकि अन्य तीन सवार घायल हुए हैं। घायलों को 108 वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार रात को करीब नौ बजे एक बोलेरो वाहन बछेर से मासौं गांव के लिए आ रहा था। सितोड़ा गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें चालक नवीन रावत पुत्र मोहन सिंह, निवासी मासौं को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि वाहन में सवार वीरेंद्र सिंह, माधो सिंह व अनिल सिंह (सभी निवासी मासौं) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना 108 को दी। जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रात को ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें