गोपेश्वर। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शिक्षकों के रिक्त पदों पर शत-प्रतिशत पदोन्नतियां करने की मांग कीेे है। उन्होंने कहा कि जिले में मात्र दस शिक्षकों की पदोन्नति की गई है, जिससे अन्य शिक्षकों में भारी निराशा है।
संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य शिक्षाधिकारी एलएम चमोला और बेसिक शिक्षा अधिकारी नरेश हल्दियानी से भेंट की। इस दौरान थराली विकास खंड के शिक्षकों का वेतन रोके जाने पर आपत्ति जताते हुए संघ के पदाधिकारियों ने शीघ्र वेतन आहरण की कार्रवाई शुरू करने की मांग उठाई है। संघ के अध्यक्ष मनोज शाह, महामंत्री सुजान सिंह बुटोला और पोखरी के ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र सती ने कहा कि विद्यालयों में बुक बैंक में पुस्तकों के क्रय के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से दस हजार रुपये का ड्राफ्ट संबंधित संस्था को सौंपा गया था, लेकिन अभी तक भी पुस्तकें विद्यालयों को प्राप्त नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कोरोना ड्यूटी के दौरान दुर्घटनाग्रस्त शिक्षक जगदीश पंवार की आर्थिक मदद करने, जूहा स्कूल रानौं में व्यवस्था पर भेजी गई शिक्षिका के स्थाई स्थानांतरण की मांग की है। ब्यूरो
ि