कर्णप्रयाग। कोविड-19 से प्रभावित चमोली जिले के व्यावसायिक वाहन चालकों और परिचालकों को राज्य सरकार की ओर से एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी चमोली एल्विन रॉक्सी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते व्यावसायिक वाहनों का संचालन बंद होने से वाहन चालकों और परिचालकों के समक्ष आर्थिक संकट बना है। अब उन्हें चालकों और परिचालकों को एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने 31 जुलाई तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करने का आह्वान किया। संवाद