कर्णप्रयाग। डाॅ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दो दिवसीय 45वीं खेल प्रतियोगिताओं के छात्र वर्ग में वेदांत टाकुली और छात्रा वर्ग में गुंजन ओवरऑल चैंपियन बने।
प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं के अलग-अलग वर्ग में रस्साकशी प्रतियोगिता हुई। छात्र वर्ग में वेदांत टाकुली ने चक्काफेंक, लंबीकूद, ऊंचीकूद, 100 एवं 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में गुंजन गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक, 800 एवं 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वेदांत टाकुली एवं गुंजन को वर्ष 2024-25 चैंपियन घोषित किया गया। प्राचार्य प्रो. बीएन खाली ने छात्र-छात्राओं को खेलों के साथ ही विभिन्न शिक्षणेत्तर गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। संचालन डाॅ. आर.सी भट्ट ने किया। इस अवसर पर डाॅ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. एमएस कंडारी, डॉ. इंद्रेश पांडेय, डॉ. चंद्रावती टम्टा, डॉ. कविता पाठक, डॉ. शीतल देशवाल, डॉ. पूनम आदि मौजूद थे। संवाद