फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी दरवान सिंह नेगी शौर्य महोत्सव कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के कफारतीर, सैंज-खैतोलीखाल (कड़ाकोट पट्टी) में 23 से 25 नवंबर तक प्रथम विक्टोरिया क्रॉस वीसी दरवान सिंह नेगी शौर्य महोत्सव का आयोजन होगा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत शौर्य महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

शौर्य महोत्सव के संयोजक डा. हरपाल सिंह नेगी ने बताया कि 22 नवंबर को कर्नल डीएस बर्त्वाल के नेतृत्व में कर्णप्रयाग से और कर्नल हरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में नंदप्रयाग से वॉर मेमोरियल शौर्य रथ वीसी दरवान सिंह नेगी के पैतृक गांव कफारतीर, सैंज-खैतोलीखाल के लिए प्रस्थान करेंगे। गायत्री परिवार की ओर से वीसी दरवान सिंह नेगी के आवास पर प्रथम विश्व युद्ध के शहीद सैनिकों एवं दिवंगत सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए शांति यज्ञ का आयोजन होगा। वॉर मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष लखपत सिंह नेगी ने बताया कि 23 नवंबर को महोत्सव शुरू होगा। इस दौरान वीसी दरवान सिंह नेगी की शौर्य गाथा पर नाट्य मंचन सहित पूर्व सैनिक सम्मेलन, प्रथम विश्व युद्ध के शहीद सैनिकों के परिजनों और सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें