फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वासुदेव को बालो, देवकी कू जायो....

विज्ञापन
गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चमोली पुलिस प्रशासन की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पुलिस मैदान में आयोजित स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने मध्य रात्रि को कृष्ण जन्म पर भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना और देवी स्तुति से हुई। इसके बाद स्कूली बच्चों ने वासुदेव को बालो, देवकी कू जायो, हे नंद जशोदा तेरु मोहन प्यारु..., कान्हा बंशी बजाए, राधा दौड़ी चली आए..., तारा बिना श्याम मने एक लड़ो लागे.., कान्हा की मुरूली, जीया मां छन-छन बाजे रे..., कान्हा सो जा जरा...जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर थराली विधायक मुन्नी शाह, डीएम स्वाति एस भदौरिया, एलआईयू इंस्पेक्टर विजय मठपाल, अरुण मैठाणी आदि मौजूद थे। वहीं, शनिवार को बदरीनाथ धाम में कृष्ण जन्मोत्सव पर भगवान बदरीनाथ को फूलों से सजाया गया तथा नगर में भगवान श्री कृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। जोशीमठ नृसिंह मंदिर में भी कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें