फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दौड़ में मयंक, अक्षत व प्रियांशु रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iखेल महाकुंभ के तहत छिनका व गडोरा न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई आयोजितI
विज्ञापन




न्याय पंचायत छिनका के घिंघराण में शुक्रवार को खेल महाकुंभ के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के अंडर 17 बालक वर्ग में जीआईसी गोपेश्वर के मयंक नेगी 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में प्रथम रहे। वहीं अक्षत ने 200 व 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। 1500 व 300 मीटर दौड़ में केवी गोपेश्वर के प्रियांशु पंवार प्रथम, जीआईसी माणा-घिंघराण के तनिष्क रस्तोगी द्वितीय रहे। कबड्डी में जीआईसी डुंगरी मैकोट प्रथम, वॉलीबाल व खो-खो में जीआईसी घिंघराण प्रथम रहा।
विज्ञापन




अंडर 14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में केवी के आलोक प्रथम, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के मृदुल गड़िया द्वितीय, 60 मीटर में पीयूष गड़िया प्रथम रहे। लंबी कूद में केवी के आलोक प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर कमल किशोर, जयदीप झिंक्वाण, प्रियंका बिष्ट, सुमन, रानी, हरेंद्र कुंवर व रघुनाथ बुटोला आदि मौजूद रहे।

वहीं न्याय पंचायत गडोरा की सेमलडाला मैदान में दूसरे दिन अंडर 14 बालक वर्ग में जीआईसी पीपलकोटी के रोहन बिष्ट, बालिका वर्ग में नवोदय विद्यालय की विजया प्रथम रहीं। अंडर 17 बालक वर्ग चक्का फेंक में जीआईसी पीपलकोटी के रोहन बिष्ट, बालिका वर्ग में नवोदय विद्यालय की विजया, भाला फेंक में जीआईसी गडोरा के विपिन, बालिका वर्ग में नवोदय पीपलकोटी की आस्था, रिले रेस बालक वर्ग में राइका गौणा के कृष्णा, दिव्यांशु, अजय व लक्की जबकि बालिका वर्ग में जीआईसी पीपलकोटी की आइसा, नूतन, हिमांशी व दीपिका प्रथम रहे।
विज्ञापन




कबड्डी बालक वर्ग में जीआईसी गडोरा, बालिका वर्ग में नवोदय विद्यालय, लंबी कूद में जीआईसी गडोरा के ऋषभ, बालिका वर्ग में जीआईसी गौणा की नेहा, लंबी कूद में राइंका पीपलकोटी के देव शाह, बालिका वर्ग में जीआईसी गडोरा की प्रियांशी प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें