फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वंदे मातरम के 150 वर्ष हुए पूरे

Fri, 25 Sep 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/गौचर। शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर कर्णप्रयाग, सिमली और गौचर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के दिशा-निर्देश में ये कार्यक्रम हुए। सरस्वती विद्या मंदिर कर्णप्रयाग में उप जिलाधिकारी अलकेश नौडियाल मुख्य अतिथि रहे। सरस्वती विद्या मंदिर सिमली में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गौचर के सरस्वती शिशु मंदिर और भक्त राम इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम हुए। यहां छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण की शपथ ली। विधायक अनिल नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने वंदेमातरम् का सामूहिक गायन किया
रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी। विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से वंदेमातरम् नमामि भारतम् गायन कार्यक्रम के तहत सरस्वती विद्या मंदिर बेलनी, सरस्वती शिशु मंदिर पुनाड़, सरस्वती विद्या मंदिर ऊखीमठ, सरस्वती विद्या मंदिर गुप्तकाशी में विद्यार्थियों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने वंदेमातरम् का सामूहिक गायन किया। सरस्वती विद्या मंदिर गुप्तकाशी में मुख्य वक्ता केदारनाथ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष देव प्रकाश सेमवाल ने कहा कि यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि भगत कोटवाल ने की। संयोजक सभासद गौरव रावत और प्रधानाचार्य राजकरण रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें