फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पर्यटकों के लिए बंद रही फूलों की घाटी

Wed, 06 Aug 2025 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बीते मंगलवार को मौसम खराब होने पर फंस गए थे करीब 150 पर्यटक

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण फूलों की घाटी बुधवार को पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई। मौसम खराब होने के कारण बीते मंगलवार को घाटी में घूमने के लिए गए करीब 150 पर्यटक घूसा नाला का जलस्तर बढ़ने से फंस गए थे जिन्हें वन कमियों ने सुरक्षित निकालकर घांघरिया पहुंचाया।
विज्ञापन


बीते मंगलवार को तेज बारिश से फूलों की घाटी के ट्रैक के बीचोंबीच बह रहा घूसा नाला उफान पर आ गया था और करीब 150 पर्यटक फंस गए थे। सूचना मिलने पर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अनुभाग अधिकारी जय प्रकाश के नेतृत्व में मान सिंह, अरविंद कुंवर, प्रीतम सिंह और मनोज भट्ट ने विभिन्न कंपनियों के गाइडों के साथ मिलकर घाटी में फंसे पर्यटकों को निकाला और नाले के दूसरे छोर पर पहुंचाया। फूलाें की घाटी की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि घूसा नाला उफान पर आने से मंगलवार को यहां पर्यटक फंस गए थे जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। मौसम विभाग के अलर्ट के कारण बुधवार को दिनभर घाटी पर्यटकों के लिए बंद रखी गई। मौसम सामान्य होने पर घाटी को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें