फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अधिकारी करते रहे इंतजार, नहीं आया कोई फरियादी

Tue, 05 Aug 2025 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोखरी में आयोजित तहसील दिवस में एक भी शिकायत नहीं आई

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। तहसील दिवस में अधिकारियों से हॉल खचाखच भरा हुआ था। सुबह से वह फरियादियों का इंतजार करते रहे। पूरा दिन बीत गया लेकिन एक भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर तहसील दिवस में नहीं पहुंचा। लंबे इंतजार के बाद भी जब कोई नहीं आया तो अधिकारी वापस अपने कार्यालयों में चले गए।
विज्ञापन

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तहसीलों में महीने के प्रथम और तीसरे मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है ताकि लोगों की समस्याओं का अधिकारी त्वरित निराकरण कर सकें। मगर अब तहसील दिवसों से जनता का माेहभंग होता जा रहा है। यही कारण है कि मंगलवार को जब पोखरी में एसडीएम अबरार अहमद की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया तो वहां कोई भी फरियादी नहीं पहुंचा। अधिकारी और कर्मचारी फरियादी का इंतजार करते रह गए। इस दौरान तहसीलदार किशोर रौतेला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें