फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दो दिन बाद खुली फूलों की घाटी, 299 पर्यटक पहुंचे

Fri, 08 Aug 2025 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। मौसम साफ होने पर दो दिन बाद फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी गई। दो दिन से घांघरिया में रुके 299 पर्यटक घाटी पहुंचे। मौसम साफ होने पर पर्यटकों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए वन विभाग ने फूलों की घाटी में छह से सात अगस्त दो दिनों तक पर्यटकों की आवाजाही बंद रखी थी जिसके चलते पर्यटक घांघरिया में ही रुके रहे। शुक्रवार को मौसम सामान्य होने पर वन विभाग ने घाटी को खोल दिया। फूलों की घाटी की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि मौसम सामान्य होने पर घाटी में पर्यटकों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को 299 पर्यटक गए जिसमें आठ विदेशी भी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें