फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दौड़ में वैष्णवी और आकाश बने चैंपियन

Mon, 29 Sep 2025 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नारायणबगड़/गैरसैंण। जीआईसी खेल मैदान में चल रहे प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन सोमवार को हो गया। प्रतियोगिताओं के प्राथमिक स्तर पर 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में वैष्णवी और जूनियर स्तर पर 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में आकाश चैंपियन बने।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताओं की लंबीकूद में गुंजन और आकाश प्रथम रहे। मुख्य अतिथि जिपंस सुरेंद्र सिंह नेगी तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुज नेगी ने अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर पीएन सती, कृष्णा नैनवाल, रघुनाथ रावत, दिनेश नैनवाल, हरीश कण्डवाल आदि मौजूद रहे। वहीं गैरसैंण में संकुल की खेल प्रतियोगिता रैली शुरू हुई। इसमें प्राइमरी तथा पांच जूनियर हाईस्कूलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आदित्य और संजना प्रथम रहे। जूनियर वर्ग की 600 मी. दौड़ में राघव पंवा और रचना प्रथम रहे। इस दौरान न्याय पंचायत संकुल प्रभारी सुरेंद्र बिनवाल, फील्ड मार्शल भागवत कोठियाल, सह संयोजक हरीश शाह, जगदीश राज, गिरीश चंद्र, रंभा शाह, नीला आर्य, सरोजिनी काला, अलका सती, सीता टम्टा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें