फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: टिटनेस और डिप्थीरिया से बचाव के लिए लगाया जा रहा टीका

Sun, 24 Nov 2024 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 3711 का किया टीकाकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। टिटनेस और डिप्थीरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूलों में टीकाकरण अभियान चलाया गया है। इसके तहत पांच वर्ष के बच्चों को डिप्थीरिया (डीपीटी) और 10 वर्ष और 16 वर्ष के बच्चों को टीडी का टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 11 नवंबर से टीकाकरण अभियान शुरू किया। 30 नवंबर तक अभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्टेट एसएमओ डॉ. विकास शर्मा, यूएनडीपी के प्रोग्राम अधिकारी योगेश रावत ने जिले में टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अभिभावकों और अध्यापकों से निर्धारित उम्र के बच्चों व किशोरों को यदि यह टीके नहीं लगे हैं वे जरूर टीके लगवा लेने की अपील की। कहा कि यह टीके बच्चों को घातक बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जिले के 337 विद्यालयों के 3711 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। पांच वर्ष के 232 बच्चों को डीपीटी, 10 वर्ष के 1772 और 16 वर्ष के 1704 किशोरों का टीकाकरण करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें