फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क के लिए ग्रामीण अनशन पर अडिग

Sun, 24 Nov 2024 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रामीणों के समर्थन में धरने पर बैठे उज्जैन से आए साधु
कलेक्ट्रेट परिसर में छठे दिन भी जारी रहा डुमक के लोगों का अनशन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में अनशन कर रहे डुमक के ग्रामीणों को समर्थन देने के लिए उज्जैन से एक साधु भी रविवार को गोपेश्वर पहुंचे। वह भी ग्रामीणों के साथ समर्थन पर बैठे। बताया कि वह सोमवार से नियमित धरना स्थल पर डटे रहेंगे। उधर अनशन कर रहे तीन लोग रविवार को भी डटे रहे। ग्रामीणों ने कहा कि अब वे मांग पूरी होने पर ही आंदोलन खत्म करेंगे।
डुमक के ग्रामीण छह दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन पर बैठे हैं। सैंजी लग्गा मैकोट डुमक कलगोठ सड़क का निर्माण पुराने समरेखण से करने की मांग को लेकर तीन माह तक गांव में आंदोलन करने के बाद ग्रामीण 19 नवंबर से गोपेश्वर में अनशन पर बैठ गए। अभी तीन लोग अनशन पर बैठे हैं जिसमें जगदीश सनवाल, मेहरबान सिंह और रघुनाथ सिंह शामिल हैं। डुमक गांव में एक मंदिर का निर्माण जो रहा है उज्जैन के एक साधु के दिशा निर्देशन में बन रहा है। रविवार को वह साधु ग्रामीणों को समर्थन देने के लिए गोपेश्वर पहुंचे और कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। अनशनकारियों के साथ अंकित भंडारी, प्रेम सिंह सनवाल, भुवन चंद्र, जगदीश सिंह, रघुनाथ सिंह, सुंदर सिंह, प्रदीप सिंह, सुबोध सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण बैठे हैं। वहीं विकास संघर्ष समिति व संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन को लेकर ग्रामीणों ने सभी से समर्थन की अपील की।
विज्ञापन



व्यापार संघ अध्यक्ष का वजन दो किलो गिरा
गैरसैंण। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, महाविद्यालय में स्नातकोत्तर विज्ञान वर्ग की स्वीकृति सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट का आमरण अनशन जारी रहा। रविवार को सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डाॅ. अर्जुन रावत ने अनशनकारी बिष्ट का स्वास्थ्य जांचा और वजन में दो किलो गिरावट दर्ज की गई। जबकि रक्तचाप में उतार चढ़ाव मिला।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय के रामलीला मैदान में व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट (48) 20 नवंबर से आमरण अनशन पर हैं। अनशनकारी ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी तो बना दी लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी है। शिक्षा और स्वास्थ्य की समस्याएं भी बनी हैं। जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती अनशन जारी रहेगा। वहीं ममंद कोलियांणा ने अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी धूमि देवी, सरोज शाह, कुंवर रावत, गोपाल पंत, लक्ष्मी रावत, सुरेंद्र, विनोद, कमला पंवार, जसवंत बिष्ट आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें