फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम: औली में सीजन की पहली बर्फबारी, सफेद चादर से ढके बदरी-केदार, मसूरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि

Sun, 15 Nov 2026 03:59 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

जलवायु परिर्वतन और मौसम के बदलते पैटर्न का सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। नवंबर में आमतौर पर सर्दी का अहसास बढ़ने लगता है। सुबह और शाम ठंड महसूस होने के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट आने लगती है लेकिन इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग नजर आ रहा है। वहीं, आज बर्फबारी होने से ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम के कपाट कल बंद हो जाएंगे। इससे पहले आज धाम में बर्फबारी हुई। धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। वहीं, कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ में बर्फबारी हुई। वहीं, देर शाम औली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


उधर, पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ हल्के ओले गिरे, वहीं देर शाम एक बार फिर बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। 

विज्ञापन


वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 नवंबर से प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 नवंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। 16 से 20 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इससे पहले नवंबर के दूसरे सप्ताह में बीती 10 नवंबर को दून में गर्मी ने दस साल बाद नया रिकॉर्ड बनाया था। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।

हरिद्वार: चार दिवसीय छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी, घाटों पर सजी आस्था की बेदी

Trending Videos
विज्ञापन

खास बात यह है कि करीब दस साल बाद नवंबर में अधिकतम तापमान एक बार फिर इस स्तर पर पहुंचा था। इससे पहले दो नवंबर 2016 को भी दून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम के इस बदले मिजाज का असर केवल दिन के तापमान तक सीमित नहीं है, बल्कि रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

आमतौर पर नवंबर की शुरुआत से ही रातें ठंडी होने लगती हैं और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाती है। इस बार रात के तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं होने से सुबह-शाम भी ठंड का असर कम महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें