फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश में 9.91 लाख लोगों को मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने जारी किस्त

Fri, 04 Sep 2026 02:57 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, पोखरी (चमोली)

सार

अगस्त महीने की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी गई मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों को पेंशन पाने में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की अगस्त 2026 की किस्त जारी की। वन-क्लिक के जरिए राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन राशि भेजी गई। अगस्त में अलग-अलग पेंशन योजनाओं के तहत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी मंजूर की गई है।

विज्ञापन

 

सरकार की ओर से वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कुल लाभार्थियों में दो लाख 14 हजार 711 लोग केंद्र की राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत और 7 लाख 77 हजार 203 लोग राज्य की योजनाओं के तहत शामिल हैं।
 

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों को पेंशन पाने में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जिन पात्र लाभार्थियों का आधार किसी कारण से नहीं बन पा रहा है, उन्हें चिन्हित किया जाए और उनके लिए अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए। इससे आधार से जुड़ी समस्या के कारण किसी पात्र व्यक्ति की पेंशन नहीं रुकेगी।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  शुद्धिकरण विवाद, सात सितंबर को कांग्रेस का सीएम आवास कूच, राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना

विज्ञापन

अगस्त में स्वीकृत 5,605 नई पेंशन में 3,945 वृद्धावस्था, 1,000 विधवा, 416 दिव्यांग, 106 किसान, 23 परित्यक्ता पेंशन और 115 भरण-पोषण अनुदान के लाभार्थी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमजोर और जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है। पेंशन व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और लाभार्थी केंद्रित बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें