फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: आज भराड़ीसैंण के सियासी अखाड़े में उतरेगी धामी सरकार, विपक्ष ने भी रचा चक्रव्यूह

Tue, 27 Oct 2026 07:10 AM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ीसैंण।

सार

गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी सियासी टक्कर के आसार हैं। विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी की है, तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संभावित बड़े एलान को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन
भराणीसैंण पहुंची धामी सरकार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण की ठंडी हवाओं के बीच मंगलवार से सरकार सियासी अखाड़े में उतरेगी। विपक्ष ने जहां सदन से सड़क तक घेरने का चक्रव्यूह तैयार किया है, वहीं सरकार भी वज्र रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। इस सरकार का आखिरी कार्यकाल होने के नाते सीएम पुष्कर सिंह धामी इस अखाड़े में बड़ी घोषणा कर ढाई दांव (सबसे मशहूर दांव) भी चल सकते हैं।

राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अगले कदम की है। ताबड़तोड़ और कड़े फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले सीएम धामी इस सत्र के दौरान कोई बड़ा मास्टर स्ट्रोक या चौंकाने वाला एलान कर सकते हैं। युवाओं, महिलाओं और प्रदेश के मूल निवासियों को साधने के लिए सरकार की ओर से कुछ ऐसा दांव फेंका जा सकता है, जो विपक्ष के तरकश के तीरों को बीच में ही काट दे।

विपक्ष का सदन से सड़क तक घेराव का चक्रव्यूह

विपक्ष ने भी सरकार को घेरने के लिए अपनी रणनीति के पन्ने पूरी तरह खोल दिए हैं। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने एलान किया है कि वे सरकार को सिर्फ सदन के भीतर ही नहीं, बल्कि सड़क से लेकर विधानसभा भवन के बाहर तक घेरेंगे। विधायकों की ओर से आए सैकड़ों तीखे सवाल बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था और स्थानीय मुद्दों पर सरकार की नींद उड़ाने के लिए तैयार हैं।विधानसभा के बाहर प्रदर्शन और हुंकार भरने की पुरजोर तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सरकार की वज्र रणनीति

विपक्ष के हमलों से निपटने के लिए धामी सरकार ने भी अचूक वज्र रणनीति तैयार की है। मंत्रियों और सत्ता पक्ष के विधायकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि विपक्ष के हर बेबुनियाद आरोप का जवाब आंकड़ों और तथ्यों के साथ दिया जाए। सरकार का मुख्य एजेंडा यह साबित करना है कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य ने विकास के नए आयाम गढ़े हैं और जनता के हर वादे को धरातल पर उतारा गया है।

ये भी पढे़ं...हरिद्वार: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आईं दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का ख्याल आया

छोटे सत्र के राजनीतिक परिणाम होंगे दूरगामी

दो दिन के इस छोटे सत्र के राजनीतिक परिणाम दूरगामी होंगे। चूंकि इसके बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, लिहाजा यहां से निकलने वाला संदेश चुनावी तैयारियों को पुख्ता करेगा। जनता के बीच पहुंचने से पहले विपक्ष जहां वार करेगा तो वहीं सरकार भी जमकर पलटवार करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें