फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के साथ भी बेनतीजा रही वार्ता, बैरंग लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदप्रयाग-घाट (19 किमी) सड़क को डेढ़ लेन में तब्दील करने की मांग को लेकर व्यापार संघ, टैक्सी यूनियन और लोगों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को आंदोलनकारियों से वार्ता करने थराली विधायक मुन्नी देवी शाह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने चार माह में सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन आंदोलनकारी सड़क डेढ़ लेन निर्माण की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने विधायक की एक न सुनीं। इसके बाद विधायक को धरनास्थल से लौटना पड़ा।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह और टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मनोज कठैत ने कहा कि लोनिवि को डेढ़ लेन सड़क निर्माण के लिए प्रथम चरण में एक करोड़ 28 लाख रुपये भी शासन से स्वीकृत हो गए थे। इसके बाद लोनिवि ने टेंडर जारी कर सड़क किनारे पेड़ों का छपान भी करा दिया था, लेकिन सड़क पर प्रतिदिन 3000 वाहनों की आवाजाही के मानक ने सड़क के डेढ़ लेन का प्रस्ताव रोक दिया, जो कि गलत है। इस मौके पर अधिवक्ता सुरेंद्र भंडारी, प्रेम सिंह राणा, प्रधान महावीर सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह नेगी, आलम राम, अवतार सिंह भंडारी और हर्षवर्द्धन देवराड़ी मौजूद थे।
बांह पर काली पट्टी बांधकर किया काम
घाट। डेढ़ लेन सड़क निर्माण की मांग को लेकर घाट बाजार के दुकानदारों और टैक्सी चालकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया। घाट में करीब 400 दुकानें और करीब एक हजार वाहन हैं। व्यापारियों का कहना है कि सड़क की दुर्दशा के कारण कई बार खाद्य सामग्री के वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नंदप्रयाग प्रेम सिंह राणा का कहना है कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें