फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में लगी आग, 30 लाख का सामान जला

विज्ञापन
गोपेश्वर में आग लगने से स्वाह हुआ लाखों का सामान। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
नगर के पोस्ट ऑफिस रोड पर एक रेडिमेट कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। दुकान के समीप ही दो बैंक शाखाएं और अन्य दुकानें भी थीं। यदि फायर सर्विस की टीम समय पर नहीं पहुंचती तो करोड़ों का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

फायर सर्विस प्रभारी संदेश कुमार सकलानी ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम से सुबह सवा चार बजे नगर में एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर वोल्ड कटर से तोड़ा गया तो आग की लपटें बाहर तक आ गईं। बिजली सप्लाई बंद कर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान में आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट माना जा रहा है। वहीं दुकान मालिक बलवीर सिंह अपने घर करनाल गए थे और करीब तीन सप्ताह से दुकान बंद थी। दुकान में करीब 30 लाख रुपये का सामान रखा था। फायर सर्विस की टीम में फायर मैन बंदू थापा, सतेंद्र रावत, जयवीर सिंह शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें