केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने किये भगवान बदरीनाथ जी के दर्शन। संवाद
फोटो-
जोशीमठ। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं श्रम मंत्री रामेश्वर तेली ने बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। वे अपराह्न ढाई बजे हेलिकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने करीब 15 मिनट तक भगवान बदरीनाथ की पूजाओं में प्रतिभाग किया। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने केंद्रीय मंत्री को भगवान बदरीनाथ का प्रसाद और तुलसी माला भेंट की। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, नोडल अधिकारी विवेक थपलियाल, प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़, अजय सती, अनसूया नौटियाल, अजीत भंडारी, योगेंद्र नेगी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद