फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छात्र-छात्राओं को दिया रिंगाल के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

पीपलकोटी। राजकीय इंटर कॉलेज पीपलकोटी में रिंगाल से बने उत्पादों के विशेषज्ञ राजेंद्र बंडवाल ने छात्र-छात्राओं को रिंगाल से बनाए जाने वाले विभिन्न उत्पादों का प्रशिक्षण दिया। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान रिंगाल की टोकरी, पायदान, कटोरी आदि बनाने का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षक राजेंद्र बंडवाल ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्री रिंगाल से बनीं वस्तुओं को हाथों-हाथ लेते हैं। इससे बने उत्पाद कई सालों तक सुरक्षित रहते हैं। इस मौके पर इंटर कॉलेज गणांई के शिक्षक राकेश कुंवर, कविता देवी, ललिता रावत, विमला भाटिया, दीपक नेगी, सरिता, सुशील कुमार, रमेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें