फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और सांसद निशंक ने किए बदरीनाथ के दर्शन

Mon, 13 Nov 2023 04:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दिवाली पर्व पर केंद्रीय वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्वनी कुमार भी पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी

जोशीमठ। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को परिवार के सदस्यों के साथ बदरीनाथ के दर्शन किए। वहीं दीवाली दिवाली पर्व पर केंद्रीय वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे भी बदरीनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने करीब पंद्रह मिनट तक बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने बदरीनाथ के मुख्य पुजारी (रावल) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी भेंट की। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी पुत्री आरुषि निशंक के साथ धाम पहुंचे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने दोनों नेताओं को भगवान बदरीनाथ के अंगवस्त्र और तुलसी की माला भेंट की। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, सुभाष डिमरी, नितेश चौहान, लक्ष्मण फरकिया, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़, बदरीनाथ के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर समिति के सदस्य भास्कर डिमरी और मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें