फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धाम में सीवर लाइन के अधूरे निर्माण पर भी नाराज दिखे आयुक्त

Mon, 02 May 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
आयुक्त - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गढ़वाल आयुक्त सीएस नपल्च्याल ने सोमवार को बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धाम में अधिकारियों की बैठक लेते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों को यात्रा शुरु होने से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोमवार को जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के लिए जाते हुए आयुक्त ने बदरीनाथ हाईवे भी जगह-जगह निरीक्षण करते हुए बीआरओ के अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए हाईवे सुधारीकरण की सुस्त रफ्तार को गति देने के निर्देश दिए।

उन्होंने बैनाकुली और लामबगड़ में भी तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बदरीनाथ धाम में सीवर लाइन के अधूरे निर्माण पर नमामि गंगे के अधिकारियों पर आक्रोश जताया। लोनिवि, सिंचाई विभाग, जीएमवीएन समेत तमाम आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने धाम में सरकारी खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें