फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एक माह में शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा, सप्ताह में दो दिन मिलेंगे विशेषज्ञ

Mon, 16 Nov 2026 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के आश्वासन पर थराली सीएचसी का आंदोलन स्थगित
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पहुंचे आंदोलन स्थल, आंदोलनकारियों से की वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। चमोली जिले के सीएचसी थराली में सात दिनों से चल रहा आंदोलन सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने एक माह में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने और विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित चिकित्सा व सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती का भरोसा दिया है।
चमोली जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में अल्ट्रासाउंड सुविधा, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता और पर्याप्त चिकित्सा एवं सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की मांग के लिए ग्रामीण आंदोलन कर रहे थे। सोमवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वैष्णव कृष्ण धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की। विभाग ने एक माह में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने का आश्वासन दिया। साथ ही सप्ताह में दो दिन बुधवार और बृहस्पतिवार को सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा निश्चेतक की सेवाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए। सीएचसी थराली में एक चिकित्सा अधिकारी, दो स्टाफ नर्स, एक एएनएम और तीन सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति के आदेश भी जारी हुए। आंदोलनकारियों ने कहा कि यह आंदोलन केवल आश्वासन पर स्थगित हुआ है। यदि निर्धारित एक माह में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू नहीं होती और अन्य व्यवस्थाएं धरातल पर नहीं आतीं तो वे फिर आंदोलन तेज करेंगे। इस मौके पर कैलाश जोशी, सचिव पवन रावत, योगेश देवराड़ी, अभिषेक मिश्रा, हरीश चन्दोला, देवकांत देवराड़ी, मोहन राम आर्या, सन्दीप कुमार, योगी ठाकुर, मुकेश पुरोहित, मनवर सिंह, सावन बिष्ट, पूजा शर्मा, हेमलता गड़िया, कला देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेस अस्पताल के लिए 22वें दिन धरना जारी
कर्णप्रयाग। बेस अस्पताल के शासनादेश की मांग को लेकर बेस अस्पताल संघर्ष समिति का धरना सोमवार को 22वें दिन भी जारी रहा। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टमटा और मुख्यमंत्री के समन्वयक दलवीर दानू ने अपने वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने गौचर मेले से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कराने का आश्वासन दिया था। समिति ने प्रतिनिधियों पर जनता से छलावा करने और दिखावा करने का आरोप लगाया। सिमली में मेडिकल कॉलेज प्रस्ताव भेजने में देरी पर भी सवाल उठे। समिति ने सकारात्मक प्रयासों तक अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की। इस मौके पर संरक्षक महेश डिमरी, उपाध्यक्ष बीएन डिमरी, दयाल सिंह बिष्ट, जयदीप गैरोला और रविंद्र खंडूड़ी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें