फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Mon, 16 Nov 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान तेज करने पर जोर दिया है। बैठक में मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों की ओर से किए गए भ्रष्टाचार को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में थराली विधानसभा प्रभारी बीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक डॉ. जीतराम और प्रदेश सचिव संदीप कुमार पटवाल शामिल थे। वरिष्ठ नेता बिजेंद्र सिंह रावत, प्रवींद्र नेगी, सुदर्शन सिंह रावत, सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्ष भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें