उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर सिमली पेट्रोल पंप से औद्योगिक क्षेत्र तक जनक्रांति रैली निकाली। मुख्य बाजार में आयोजित जनसभा में कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उमेश खंडूड़ी ने सिमली में युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए उद्योग लगाने, सिमली बेस अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती करने, बेनीताल को पर्यटन स्थल घोषित करने आदि की मांग की।
साथ ही डिम्मर-सिमली मार्ग दुरुस्त करने, पिंडर नदी के तट पर बने चेकडैम दुरुस्त करने और बाजार में नवनिर्मित नाली पर जाली बिछाने की मांग भी की। कहा कि अगर जल्द सभी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर जिले के प्रत्येक ब्लाक में जनक्रांति रैली निकालेंगे। इस मौके पर विनोद नेगी, पवन डिमरी, सहदेव नेगी, मनोज पंवार, प्रताप सिंह, हरीश पंवार, शकुंतला देवी, पदमा देवी, विनिता नेगी, सुलोचना देवी, रेखा पंवार, पुष्पा देवी, देवेश्वरी देवी, सरस्वती देवी, सुनीता पंवार और कल्पेश्वरी देवी मौजूद थे।