फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीमठ की घटना के विरोध में यूकेडी युवा मोर्चा ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों जोशीमठ में नाबालिग से हुई छेड़छाड़ की घटना के विरोध में यूकेडी युवा मोर्चा के सदस्यों ने रैली निकालकर घटना का विरोध किया। उन्होंने बाहर से चमोली जिले में आने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग की।
विज्ञापन

युवाओं ने जिलाध्यक्ष आकाश पुजारी की अगुवाई में पैैैट्रोल पंप से मुख्य बाजार होते हुए उमा देवी तिराहे तक रैली निकाली और सरकार, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि ऐसी शर्मनाक हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आकाश पुजारी, धीरज रौतेला, मोहित रावत, संदीप कुमाईं, सौरभ, अरुण रावत, गुलशन खत्री, सूर्यांशु, विपिन, राजेंद्र, शुभम, धीरेंद्र, नीतिश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें