फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त महिला कर्मियों का डीपीओ पर पैसे मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पूर्व अनुशासनहीनता के कारण बर्खास्त की गई दो महिला कर्मियों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी पर शराब और 50 हजार रुपये मांगने आरोप लगाया। उन्होंने डीपीओ की ओर से शराब व पैसों की डिमांड की व्हाट्सएप चैटिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है।
विज्ञापन

14 जुलाई को जिला कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार की रिपोर्ट पर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने महिला शक्ति केंद्र में तैनात महिला कल्याण अधिकारी हिमानी व पैरामेडिकल स्टाफ पूनम नेगी की सेवा समाप्ति के आदेश दिए थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कार्मिकों पर उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना व साथी कार्मिकों के साथ अभद्रता का आरोप लगाया था। वहीं, अब बर्खास्त महिला कर्मियों ने डीपीओ पर कथित तौर पर पैसे व शराब मंगाने के साथ ही मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इधर, डीपीओ संदीप कुमार ने बर्खास्त महिला कर्मचारियों के सभी आरोपों को निराधार बताया।
कोट
इस संबंध में डीपीओ से बात की गई है। जिस व्हाट्सएप स्क्रीन शॉट को लेकर आरोप लगाया जा रहा है, वह फेक और बनावटी है। मामले की जांच भी की जाएगी। - स्वाति एस भदौरिया, डीएम, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें