फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तीन दिन से बंद पड़ा उडामांडा-रौता मार्ग

Thu, 26 Jun 2025 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लोनिवि ने एक दिन में खोलने की कही थी बात मगर नहीं खोला जा सका
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। उडामांडा-रौता मोटर मार्ग तीन दिन से बंद पड़ा है। मंगलवार को पहाड़ी से बोल्डर गिरने से मार्ग बंद हो गया था। लोनिवि ने मार्ग एक दिन में खोलने की बात कही थी लेकिन इसे अभी तक खोला नहीं जा सका है।
विज्ञापन

पोखरी तहसील के अंतर्गत उडामांडा-रौता मार्ग पाटा के पास भारी भूस्खलन होने से बंद हो गया था जिससे रौता, सिराऊ, सिमलासू, सेरा मालकोटी, कुमेणी डांग, मजयाडी और कुरियाल खर्क के लोगों की आवाजाही तीन दिनों से ठप है। ग्रामीण गंतव्य तक जाने के लिए पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। लोनिवि ने एक दिन में मार्ग खोलने की बात कही थी लेकिन तीन दिन बाद भी इसे सुचारु नहीं किया जा सका। रौता के निवर्तमान ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह राणा, सत्येंद्र बुटोला, किशन बुटोला, कुंवर सिंह चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, सेरा मालकोटी निवर्तमान प्रधान भरत नेगी ने लोनिवि से जल्द से जल्द मार्ग से मलबा हटाकर यातायात सुचारु करने की मांग उठाई। वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता मो. तसदीक उद्दीन का कहना है कि कंप्रेशर मशीन और जेसीबी लगाकर मलबा हटाया जा रहा है। मार्ग पर बोल्डर आए हैं जिसे हटाने में समय लग रहा है। कोशिश है कि शुक्रवार तक मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें